Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री ने बस्तर के बड़े किलेपाल में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

जगदलपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के प्रवास के दौरान बड़े किलेपाल में आयोजित आमसभा में क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की जिसमें ग्राम कुकानार विकासखण्ड बस्तर में मिनी स्टेडियम का निर्माण। बड़े किलेपाल में नवीन हाई स्कूल भवन की स्वीकृति। तामड़ाघूमर/मेंदरीघूमर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 01 करोड़ रूपए की स्वीकृति। कोडऩाली मार्ग डामरीकृत सड़क निर्माण 8 किलोमीटर की घोषणा। लघु वनोपज आधारित उद्योगों की स्थापना जिससे वनोपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। बास्तानार एवं दरभा में नवीन किसान भवन। उसरीबेड़ा में नवीन इंडोर स्टेडियम निर्माण। नवीन विश्राम गृह चित्रकोट। प्री-मेट्रिक 50-50 सीटर, बालक-बालिका छात्रावास, ग्राम गढिय़ा। मटकोट से आरापुर पहुंच मार्ग। वाहनपुर से कोटंगाली तक नवीन डामर रोड। सांवगेल पटेलपारा से कोलेंग तक डामर रोड। हरार्कोडेर में नवीन हाई स्कूल भवन। तोकापाल महाविद्यालय में बाउंड्री निर्माण।

 

#मुख्यमंत्री

Source : Agency

पाठको की राय